बाराबंकी। जेष्ठ माह के आठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर ग्राम राजापुर, पो० लक्ष्बरबजहा में आयोजित विशाल भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम बना। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित राजा मकरध्वज नाटिका का भव्य मंचन किया गया।सुप्रसिद्ध लोक गायक संतोष राय एंड पार्टी ने नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। हनुमान जी के पुत्र मकरध्वज की कथा को लोक शैली में प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा। इसके साथ ही लोक गीतों व झांकियों की प्रस्तुति ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।गायिका सीतापुर निवासी शिवानी कश्यप के मधुर स्वरों द्वारा ” तेरी जय हो गणेश” व “वीर हनुमाना,अति बलवाना,” प्रस्तुत किये गये गीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया वहीं संतोष राय ने “बम बम बोल रहा है काशी”में गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। सुबह 3 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला।
इस पावन अवसर पर बीजेपी ब्लाक प्रमुख हरख रवि रावत, पूर्व विधानसभा जैदपुर बीजेपी प्रत्याशी अम्बरीष रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी सतीश विश्वकर्मा, जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन एवं पर्यावरण प्रहरी धर्म कुमार यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव आदि को जनमानस समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित यादव पत्रकार एवं भंडारा कमेटी द्वारा अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व फूल मालाओं से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडल राजापुर, प्रगतिशील महिला फाउंडेशन की सभी पदाधिकारियों व पंकज वर्मा, ललित वर्मा, दिलीप वर्मा, बेनी वर्मा, अरविंद शर्मा, रिषिकेश वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। पूरा राजापुर गांव “जय श्री राम, जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।
