संभावित बाढ़ के दृष्टिगत चिन्हित बाढ़ शरणालयों के निरीक्षण के क्रम में दूसरे दिन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुश्री ज्योति राय ने तहसील सदर अंतर्गत बाढ़ शरनालय पंचायत भवन ललिया, तहसील तुलसीपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बाढ़ शरणालय महाराजगंज तराई एवं राजकीय हाई स्कूल महाराजगंज तराई तथा ग्रामीण इंटर कॉलेज गौरा चौराहा तहसील सदर का निरीक्षण कर वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया
।
अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया की बाढ़ से पहले सभी शरणालयों में साफ सफाई, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, शौचालय पशुओं के लिए व्यवस्था इत्यादि का प्रबंध सुनिश्चित कर लिया जाए निरीक्षण के दौरान आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह उपस्थित रहे। जान मोहम्मद व्यौरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर की रिपोर्ट