जान मोहम्मद व्यौरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर।
100 डेज टीवी अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय एवं जिला क्षय अधिकारी महोदय के दिशा निर्देश के क्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ास बुजुर्ग के अंतर्गत माह जून में ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत में कैंप लगा करके संदिग्ध टीवी के मरीजों का निःशुल्क एक्स-रे किया जा रहा
है तथा मेडिकल मोबाइल वैन के माध्यम से सामान्य मौसमी बीमारी के मरीजों को दवा जांच आदि गांव स्तर पर ही प्रदान किया जा रहा है l प्रत्येक दिन कार्य योजना के अनुसार कैंप का आयोजन किया जाता है तथा प्रतिदिन 100 से अधिक X रे किया जाता है l टी बी की पहचान होने पर उपचार किया जाता है l डॉ शोएब अहमद ने अपील किया कि आम जन मानस इस अभियान का लाभ ले l अजीत चौहान STS, राहुल यादव LT, आलोक मिश्रा STS, अनिल श्रीवास्तव ओप्टोमिस्ट, त्रिलोकी नाथ बी सी पी एम,सी एच ओ, ANM, आशा ग्राम प्रधान सहित अन्य सभी के सहयोग से गैंड़ास, दुधरा, छितरपारा, मगईपुर आदि ग्रामो का कार्यक्रम सफल रहा है l