सपाइयों ने हर्षोउल्लास पूर्वक मनाई अम्बेडकर जयन्ती

 

शिवगढ़,रायबरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा शिवगढ़ क्षेत्र के गूढ़ा, नहर कोठी भवानीगढ़, देहली समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। ग्राम पंचायत गूढ़ा में चंदापुर रोड स्थित चुन्नीलाल खेड़ा मोड़ के पास भौसी न्याय पंचायत सेक्टर प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों ने बाबा साहब पर गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती, प्रदेश सचिव हरीश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष मानेसर पासी, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, सपा युवजन सभा बछरावां विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, कार्यक्रम के आयोजन श्रवण कुमार, आरवी ट्रेडर्स के डायरेक्टर मनोज कुमार रावत, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, आशीष पटेल, संतोष वर्मा, मुनेश्वर रावत, मोहित विक्रम, अरविंद कुमार आदि लोगों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।