उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 “द्वितीय चरण” के अंतर्गत हुए कार्यक्रम

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 “द्वितीय चरण” के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों में महिला सशक्तिकरण से संबंधित काव्य पाठ, स्लोगन निर्माण, निबंध, गीत एवं नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को चौधरी चरण सिंह लॉ कॉलेज, बड़ेल, बाराबंकी में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु काव्य पाठ, स्लोगन निर्माण, निबंध, गीत एवं नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्रा कीर्ति देवी ने महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनने हेतु जागरुक करते हुए उन्हें पढ़ लिख कर शिक्षित बनने की बात कही तो वही सबा बानो ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही समाज के प्रत्येक कार्य में बराबरी की हिस्सेदारी करने की बात बताई एवं महिलाओं को जागरूक करने से संबंधित गीत भी सुनाया। कॉलेज की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव ने पढ़ाई लिखाई करने के साथ ही समाज व राष्ट्र सेवा करते हुए अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को कॉलेज के प्राचार्य बाल गोविंद वर्मा, प्राध्यापिका आरती मिश्रा एवं कार्यालय अधीक्षक सुमित कुमार शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए महिलाओं की शिक्षा एवं जागरूकता विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर कीर्ति देवी, सबा बानो, साक्षी श्रीवास्तव, नैंसी वर्मा, सुलोचना, सुधा देवी, पूनम वर्मा, मनीषा, ज्ञानेंद्र पाल यादव, कपिल कुमार आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।