
सहाबुद्दीन संवाददाता आदर्श उजाला महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर।
बलरामपुर।*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादिनी निवासिनी थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना-पत्र इस बावत दिया गया कि वादिनी की पुत्री उम्र करीब 08 वर्ष जो घर से शौच करने के लिए गाँव से बाग में जा रही थी कि विपक्षी को विपक्षी मोहम्मद समीम पुत्र मोहम्मद मुस्लिम निवासी ग्राम रजवापुर मश0 कंदैला थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करना व जान से मारने की धमकी दी गई है जिसके सम्बन्ध में थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0- 27/2026 धारा 75(2)/351(3) बीएनएस व 9m/10 पॉक्सो एक्ट बनाम मोहम्मद समीम पुत्र मोहम्मद मुस्लिम निवासी ग्राम रजवापुर मश0 कंदैला थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु उ0नि0 गोरख यादव को सुपुर्द किया गया । बाद विवेचनात्मक कार्यवाही विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/87/65(2)/62 बीएनएस की बढो़त्तरी किया गया।
*पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 श्री गोरख यादव, का0 शक्ति कुमार यादव थाना महराजगंज तराई के द्वारा –
आज दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त मोहम्मद समीम पुत्र मोहम्मद मुस्लिम निवासी ग्राम रजवापुर मश0 कंदैला थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 27/2026 धारा 137(2)/87/65(2)/62/75(2)/ 351(3) बीएनएस व 9m/10 पॉक्सो एक्ट के जुर्म में गिरफ्तार गया ,अभियुक्त मोहम्मद समीम उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।