संवाददाता जसवंत कुमार
पूरनपुर पीलीभीत :- पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बख्तापुर ग्राम पंचायत में सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था जहां पाइप डालने को लेकर में दो पक्षों में विवाद हो गया l प्रार्थिनी सुशीला देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी ग्राम वख्तापुर थाना पूरनपुर का आरोप है कि गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा गांव में बन रहे सीसी रोड पर पाइप डालने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया l देखते ही देखते स्थिति नाजुक होती चली गई जहां पर मामला गाली गलौज मारपीट तक आ गया इसके बाद पीड़ित पक्ष सुशीला देवी के द्वारा मौके पर 112 नंबर लगाकर पुलिस बुलाई गई लेकिन द्वितीय पक्ष इतने दबंग प्रवृत्ति के हैं की 112 नंबर पुलिस के सामने भी महिला को भला बुरा कहते रहे और 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दबंगों ने एक ना सुनी l जिसके बाद प्रार्थनी सुशीला देवी ने शिकायती पत्र में बताया अगर उनके मकान का पानी नहीं निकला और दबंगों द्वारा पाइप नहीं डालने दिया गया तो बरसात नल और टंकी का पानी घर में भरा रहेगा जिससे मकान में काफी क्षति होगी l और उक्त सभी दबंग प्रवृत्ति के व्यक्तियों से प्रार्थनी ने अपने व अपने परिवार का जान माल का खतरा बताते हुए कोतवाली पूरनपुर प्रभारी निरीक्षक के समक्ष पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है l
