खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व ट्राफी देकर किया गया सम्मान
नया नगर/बलरामपुर। जनपद के रेहरा बाजार विकास खण्ड अन्तर्गत नया नगर बाजार स्थित राम बल यादव इण्टर कॉलेज नया नगर में विगत दिनों आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विभिन्न खेल विजेता टीम के खिलाड़ियों व छात्र-छात्राओं को भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र दिया गया।
राम बल यादव इण्टर कॉलेज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं काफी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना रेहरा बाजार के थाना अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम तभी शिक्षा प्राप्त कर सकते है जब हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए छात्र/छात्राओं के खेल का होना बहुत जरूरी है। खेल का आयोजन कर विद्यालय ने एक सराहनीय कार्य किया है। इसी क्रम में सराय खास क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा ने भी कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति का हर जगह सम्मान होता है।
प्रबंधक राजेश यादव ने आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। प्रबंधक द्वारा सभी शिक्षकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर अहमद रज़ा जिला पंचायत सदस्य बूधीपुर, राम सागर यादव प्रधानाचार्य एल०बी०एस० सराय खास, गंगा राम यादव प्रधान नया नगर, राघव राम यादव प्रधान बैरिया सुर्जनपुर, पूर्व प्रधानाध्यापक मो० नबी, हीरालाल गुरुजी, राकेश कुमार वर्मा प्रबंधक बाबू आरपी वर्मा इण्टर कॉलेज घासी पोखरा, भारत नरेश सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, अभय वर्मा, पूर्व प्रधान राम लोचन, गुरु प्रसाद शर्मा तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक गण एवं सभी शिक्षक/शिक्षकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।अनवर अली संवाददाता आर्दश उजाला हुसेनाबाद बाजार जनपद बलरामपुर