सईदा खान जिला क्राईम रिपोर्टर आर्दश उजाला जिला बलरामपुर
*दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश*
*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण व जागरुकता अभियान हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री* के नेतृत्व मेंः-
आज दिनांक 05.10.2025 को थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत संतोषी मां तिराहा से वीर विनय तक एक दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था।
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।
*दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के नाम*
*प्रथम स्थान* – महिला आरक्षी प्रीतम यादव (महिला थाना)
*द्वितीय स्थान* – महिला आरक्षी अनामिका सोनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ)
*तृतीय स्थान* – महिला उप निरी0 श्रीमती शर्मिला वर्मा (थाना को0 देहात)
* *महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य*:
* *शिक्षा और जागरूकता*: महिलाओं को शिक्षा और जागरूकता प्रदान करना, उनको समाज में उनकी भूमिका और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
* *रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण*: महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करना।
* *स्वास्थ्य और कल्याण*: महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल करना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना।
* *सामाजिक समर्थन और सशक्तिकरण*: महिलाओं को सामाजिक समर्थन प्रदान करना और उन्हें समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना।
* *महिला सशक्तिकरण के लाभ*: महिला सशक्तिकरण से समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होता है, और वे अपने परिवार और समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।
इस दौड़ प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन स्टॉप सेन्टर, थाना को0 नगर, थाना को0 देहात, थाना AHTU, महिला थाना, न्यायालय सुरक्षा, अभियोजन कार्यालय, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी व रिजर्व पुलिस लाइंस बलरामपुर मे नियुक्त समस्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली समस्त महिला पुलिस कर्मियों को उर्जा व हाइड्रेशन प्रदान करने के लिए एनर्जी ड्रिंक व पानी बोतल आदि का वितरण भी किया गया।