सिरौलीगौसपुर बाराबंकी ।क्षेत्र के दरियाबाद से सफदरगंज मार्ग पर औलिया लालपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के सरांय रज्जन गांव निवासी रवि शंकर के रूप में हुई है।

घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार पहिया वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय रज्जन निवासी सुरेश कुमार का 31 वर्षीय पुत्र रविशंकर उर्फ़ चैतू पुत्र सुल्तानपुर जनपद की एक दुग्ध डेयरी मे सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। चचेरी बहन की शादी मे शामिल होने के लिए रविवार की शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक नम्बर UP 42 AW 5583 से घर जा रहा था। सफदरगंज दरियाबाद मार्ग पर स्थित प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रविशंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आदर्श उजाला प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट मुकेश यादव बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *