बाराबंकी 8 फरवरी- आजादी के समय से अब तक देश के निर्माण में कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार का बड़ा योगदान रहा

 

बाराबंकी 8 फरवरी- आजादी के समय से अब तक देश के निर्माण में कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार का बड़ा योगदान रहा है आजादी की लड़ाई में भाजपा के किसी नेता का कोई योगदान नहीं रहा लेकिन आजादी की लड़ाई में नेहरू परिवार का हर सदस्य महिला एवं पुरुष जेल गया और बेखौफ होकर अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया। आजादी के बाद भी कांग्रेस नेताओं की कुर्बानी का सिलसिला रुका नहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी।
उक्त आशय की जानकारी पूर्व सांसद डॉक्टर पी0एल0 पुनिया ने आज विकासखंड सूरतगंज के ग्राम चन्दूरा में बूथ स्तर के सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर चर्चा के दौरान दी। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस कमेटी के महासचिव नेक चन्द्र त्रिपाठी ने किया।
पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा जिनका कोई इतिहास और आजादी की लड़ाई में योगदान नहीं वह झूठा आरोप लगा रहे हैं कि 70 वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की बड़ी भूमिका थी और देश की आजादी के बाद उसको बचाए रखने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। देश के लोकतंत्र की स्थापना की और संवैधानिक संस्थाओं को खड़ा करके उन्हें ताकतवर बनाया। सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उद्योगों जैसे सेल, भेेल, बीएसएनल, शिपिंग कॉरपोरेशन, इंडियन एयरलाइंस, एनटीपीसी, कोल इंडिया, ओएनजीसी का निर्माण, आईआईटी आईआईएम, एम्स से लेकर इसरो और परमाणु अनुसंधान केंद्र की स्थापना कांग्रेस पार्टी ने किया हरित क्रांति योजना चलाकर देश को खाद्यान्न के मामले में तथा श्वेत क्रांति चला कर दूध के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। देश को शिक्षा, भोजन सूचना और काम का अधिकार भी कांग्रेस पार्टी ने दिया। श्री पुनिया ने कहा कि इस देश को आजादी के बाद से जो कुछ मिला वह कांग्रेस पार्टी की सरकारों से मिला है कांग्रेस पार्टी ने देश को बनाने का काम किया है बड़े उद्योगों को बेचने का नही। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आंदोलन ने हमेशा देश को जोड़ा है इंदिरा गांधी शेख अब्दुल्ला समझौता, पंजाब का लोंगेवाला समझौता आसाम का मिजो समझौता इसके उदाहरण है। 18 वर्ष के नवयुवक को वोट देकर सरकार बनाने का अधिकार हमारे स्वर्गीय नेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिया लेकिन आज उस नौजवान को कांग्रेस पार्टी के इतिहास, त्याग, बलिदान की जानकारी नहीं है उसे बताने और आपको यह समझने के लिए आया हूं कि इस देश में लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। 2024 के आगामी आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मजबूती के साथ मतदान करके आपस में नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार को हटाना ही आपका पहला दायित्व होना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने बूथ स्तरीय ब्लॉक सम्मेलन में कहा कि अभी पूर्व सांसद डॉक्टर पी0एल0 पुनिया ने आपको कांग्रेस पार्टी के बलदानी इतिहास की जानकारी दी इसे आप जनता में साझा करें और अपने बूथो पर घरों से निकाल कर मतदाता कोे समझाइए कि आपके बच्चों के मुस्तकबिल के लिए हमारे नेता जननायक राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, देश की खुशहाली तरक्की, लोकतंत्र की संविधान की रक्षा के लिए आप सभी को कांग्रेस पार्टी का साथ दें उसके पक्ष में मतदान करें।
विकासखंड सूरतगंज में बूथ स्तरीय सम्मेलन में सुरेंद्र वर्मा, अनूप सिंह, भूपेंद्र वर्मा, माधव राम मिश्रा, अन्नू गौतम लक्ष्मी, विजय बहादुर, मिश्रीलाल गौतम, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, हरिवंश, शहाबुद्दीन, हाजी वाहिद, अल्ताफ कुरेशी, रामनरेश वर्मा मोहम्मद अहमद पठानी सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम व कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *