जानमोहम्मद ब्योरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर/समीर संवाददाता श्रीदत्तगंज बाजार आर्दश उजाला जिला बलरामपुर
रेहरा बाजार/बलरामपुर। वन प्रभाग गोण्डा के वन रेंज रेहरा बाजार के पिपरा बीट प्रभारी/माली शिव नरेश सिंह व वन दरोगा आशीष सिंह जो कि वर्तमान में वन रेंज रेहरा बाजार में तैनात हैं, जो वन माफिया से मिली भगत कर जंगल की कीमती पेड़ों को अवैध रूप से कटवाकर सरकार की प्राकृतिक सम्पत्ति को छति पहुंचाने का कार्य करते हैं तथा कीमती जंगली लकड़ियों को बेचकर स्वयं मालामाल हो रहे हैं। काटे गए पेड़ों के बूंटो को जमींदोज करा दिया जाता है। ग्रामीणों द्वारा जब इसकी शिकायत की जाती है तो किसी न किसी निर्दोष गरीब व्यक्ति पर मुकदमा करा दिया जाता है। कुछ ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है।
अनिल कुमार पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पिपरा ग्रिन्ट थाना सादुल्लाहनगर जनपद बलरामपुर, जो एक गरीब व्यक्ति है और मेहनत मजदूरी व सेटरिंग का कार्य कर अपनी जीविका चलाता है तथा अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, जिस पर ग़लत तरीके से अवैध मुकदमा कर दिया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी गोण्डा से एक पत्र भेजकर की है, जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा है। भेजे गए शिकायती पत्र में पीड़ित व ग्रामीणों ने न्याय हित में वन रेंज रेहरा बाजार के पिपरा बीट द्वारा फर्जी तरीके से किए गए मुकदमे की जांच कर निर्दोषों को मुकदमे से मुक्त करते हुए बीट प्रभारी/माली शिव नरेश सिंह एवं वन दरोगा आशीष सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।