हेलो किसान सेवा पर किसानों से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश।

 

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज अचानक तेलीबाग स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यालय कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यालय की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से संपादित करें जिससे विभाग देश और प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
जलशक्ति मंत्री ने हेलो किसान सेवा के केंदीयकृत कॉल सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हेलो किसान सेवा पर किसानों से संबंधित समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए। हेलो किसान सेवा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 1805450 है जिस पर कॉल कर नहर/नलकूप से संबंधित समस्या की शिकायत कर सकते हैं जिसका विभागीय अधिकारी द्वारा समाधान कर उनको सूचित भी किया जाएगा
स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थिति रजिस्टर, डाक डिस्पैच रजिस्टर, आदि की भी जांच की। कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पर संतोष जताया। उन्होंने कर्मचारियों को कुशलता व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा। कार्यालय में आवश्यक सुविधाओं का भी उन्होंने जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *