सादुल्लानगर बजार में धूमधाम से निकला अक्षत कलश यात्रा पूरा क्षेत्र हुआ राम मय


जानमोहम्मद ब्योरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर/मोहम्मद इसराईल शाह संवाददाता गैड़ासबुजुगं,/जिला संवाददाता मोहम्मद अली/काजी सुहेल अहमद संवाददाता आर्दश उजाला उतरौला जनपद बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर।अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी 2024 को होगा, जिसे लेकर शनिवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली ग‌ई। कलश यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों द्वारा शनिवार को दोपहर ग्यारह बजे भव्य कलश यात्रा तुलसी विद्या मंदिर सादुल्लानगर से निकाली ग‌ई। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने सर पर कलश रखकर पूरे नगर का व बिलंटगंज भ्रमण करते हुए, अहरौला शिव मंदिर पर समापन किया।रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि धर्म की पुनर्स्थापना के लिए हमेशा से संघर्ष होता आया है, कभी-कभी सृजन के लिए यह आवश्यक भी होता है। इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया। समस्त राम भक्तो की ओर से इन कलशों में रखी हुई अक्षतों को सभी गांवों के हर घर में दी जाएगी। इससे पहले इन सभी कलशों की पूजा पूरे मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी विद्या मंदिर सादुल्लानगर में की ग‌ई।
इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि भगवान राम हम सबके आदर्श हैं, वे राष्ट्र निर्माता और राष्ट्र जागरण के सतत प्रेरणा स्रोत हैं। जब तक हम प्रभु श्रीराम का आदर्श अपने सामने रखेंगे, तब तक कोई भी हमारे देश, धर्म और संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इसलिए अयोध्या में बनने वाला मंदिर सिर्फ प्रभु श्रीराम का मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम करीब 500 सालों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को जन्म स्थान पर बन रहे भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि के लिए 76 बार संघर्ष हुआ है इस संघर्ष में हर भाषा, वर्ग, समुदाय और संप्रदाय के लोगों ने अपनी सहभागिता की दी है। 25 पीढ़ियों के बलिदान, त्याग और समर्पण के प्रतिफल स्वरूप मिले इस भव्य आयोजन की साक्षी वर्तमान की पीढ़ी बनने जा रहा है, जिन्होंने वर्तमान के संघर्ष और विजय को प्रत्यक्ष देखा है।राम लौटन गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में केवल राम मंदिर की ही नहीं, बल्कि राष्ट्र मंदिर और राष्ट्रीय गौरव की नींव पक्की हो रही है। पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का सूर्योदय हो रहा है।श्रीराम जन्मभूमि का संघर्ष विश्व का सबसे लंबा संघर्ष है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर जब प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाना शुरू हुआ, तब देश के 12.5 करोड़ परिवार यानी 65 करोड़ राम भक्तों ने मंदिर निर्माण में निधि समर्पण कर सहयोग दिया। जिस उत्साह से दो साल पहले सकल हिंदू समाज ने मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में हिस्सा लिया, उससे दोगुने उत्साह से वो प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुटा हुआ है। आगामी 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे विश्व के 5 लाख से ज्यादा मंदिरों में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों के लिए 12.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को श्रीराम जन्मभूमि में पूजित पीले अक्षत (चावल) देकर निमंत्रित करेंगे व दीपचंद जायसवाल ,बिष्णु गुप्ता रमेश गुप्ता ने अपने बिचार में कहा कि 22 जनवरी को सभी लोग अपने घर पर कम से कम पांच दीपक जलाएं व अपने-अपने घरों पर पूजन, भजन, संध्या का कार्यक्रम करें ।और जिस तरह दीपावली मनाते हैं इसी तरह से 22 जनवरी को दीपावली मनाएं। कलश यात्रा में विभाग प्रचारक दीपेश, जिला प्रचारक अनिल, जिला सह कार्यवाह शैलेंद्र, जिला प्रचारक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह, विभाग शारीरिक प्रमुख गणेश व पुरोहित दद्दन महाराज,प्रीतम शास्त्री,विनोद शास्त्री,पवन त्रिपाठी,महेश महाराज,विनय प्रिपाठी व विधायक रामप्रताप वर्मा,राकेश तिवारी(ब्लॉक प्रमुख),संतोष सिंह(पिंकू सिंह)रामकरण मिश्रा,महाँथ बीरेंद्रदास, भारत नरेश सिंह,शिवकुमार सक्सेना, राम लौटन गुप्ता, दीपचंद जायसवाल,बहरैची प्रसाद गुप्ता, राम बहोर वर्मा, रमेश गुप्ता (प्रधान), विष्णु गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता,अरबिंद मिश्रा,अरविन्द उपाध्याय,प्रमोद त्रिपाठी,देवचंद गुप्ता ,आंनद गुप्ता ,संतोष गुप्ता ,निलेश गुप्ता, बजरंगी ,राजकुमार ,जवाहरलाल, राजकुमार गुप्ता,अवधेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिवकुमार, दिनेश गुप्ता ,रज्जन,कल्लू्, पप्पू ,सोनू ,सतई राम,अनिल गुप्ता,अखिलेश,सुशील,लालता,प्रदीप,पंकज,प्रेमचंद,बजरंगी,राम अवध,रामकुमार,अनुज,कन्हैया, रमाकांत ,कमलेश, राजकुमार गुप्ता,देवचंद गुप्ता,सुनील गुप्ता,घनश्याम,मुकेश,महादेव,राकेश ,रुद्र कुमार यादव,दुर्गा,दीपक आदि महिलाएं ,पुरुष व बच्चे शामिल रहे।थाना प्रभारी बृजानंद सिंह ने अपने कुशल नेतृत्व में समस्त स्टाफ के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया। कार्यक्रम संचालक राधेश्याम गुप्ता ने आए हुए सभी राम भक्तों का ब्यक्त आभार किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *