प्रदेश में अब तक 35.49 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 3549906.84 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस योजना से अब तक लगभग 527464 किसानों को लाभान्वित करते हुए 6810.029 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। किसानों को क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए किसानों को बैठने व पीने पानी इत्यादि की व्यवस्था करायी गयी है। खरीद से सम्बन्धित शिकायतें और सुझाव का पंजीकरण टोल फ्री नं0-1800-1800-150 पर दर्ज करायी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *