ब्यूरो, पीलीभीत।
सीमा जागरण मंच द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा जिसमें सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को रक्षासूत्र बांधते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारत हमारा देश है। देश की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है। भारत की सीमाओं की सुरक्षा का बोझ भारतीय सेना के कंधों पर है। जनपद पीलीभीत में देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। नेपाल के रास्ते बंग्लादेश तक घुसपैठ होता है। जहां प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। जिसके लिए सीमा जागरण मंच द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को जागरूक किया जाता है। कहीं देशविरोधी गतिविधियों की जानकारी होने पर सेना व पुलिस प्रशासन को बताना चाहिए। सीमा जागरण मंच सीमावर्ती गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम करता है। जनपद में नेपाल की सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मिलकर देश सेवा का संकल्प लिया है। सीमा जागरण मंच के जिला सह संयोजक रविन्द्र कुमार नन्द ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। जो जवान छुट्टी न मिलने पर देश की सीमा पर रहकर देश की सेवा करते हैं। संगठन उनकी कलाई को सूना नहीं रहने देता है। रविन्द्र कुमार नन्द ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व चूका चौकी, नगरिया खुर्द कलां तथा नौजल्हा बंदरबोझ की एसएसबी चौकियों पर जाकर रक्षाबंधन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाएगा। जिससे हमारे सैनिकों में उत्साह की कमी न हो।