श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व

बदायूं, मीरा चौक स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज सामाजिक समरसता को समर्पित होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र छात्राओं ने अपने सहपाठी मित्रों एवं आचार्य परिवार को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने भक्त प्रल्हाद की कथा सुनाकर होली पर्व मनाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से होली पर्व को अबीर गुलाल लगाकर एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का आह्वान किया।
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, दिनेश शर्मा, बृजराज सिंह, जगतपाल सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रजनीश मिश्रा, भरत मिश्रा, सागर गुप्ता, आनंद गंगवार, राजीव गंगवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *