सफदरगंज (बाराबंकी)। कजरी तीज के पावन पर्व पर थाना सफदरगंज अंतर्गत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पार्वती-शिव विवाह महोत्सव और तिलक उत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पार्वती-शिव का तिलक उत्सव और विवाह संपन्न कराया गया।
सफदरगंज से चिलौकी तक निकली शिव बारात
इस बार शिव बारात की विशेष अगुवाई रही। भगवान शिव की बारात सफदरगंज से चलकर चिलौकी तक गई, जिसकी अगुवाई *सोमनाथ प्रधान* ने की और वहीं बारात का समापन किया गया। बारात में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमे।
ये लोग रहे मौजूद
इस पावन आयोजन में मुख्य रूप से *ग्राम प्रधान अजय कुमार वर्मा, प्रदीप राठौर, संत प्रसाद यादव, मुकेश जायसवाल, कमल कांत गुप्ता, अमित गुप्ता, हरिराम जायसवाल, पवन कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी सफदरगंज *अमर कुमार चौरसिया* अपने पुलिस फोर्स के साथ शिव मंदिर पर डटे रहे। उनकी मुस्तैदी से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
