गूढा चंपापुर मोड़ के पास, बांदा बहराइच हाईवे पर डंपर की टक्कर से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत
शिवगढ़ रायबरेली शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच राजमार्ग पर पीछे से आ रहे डंपर ने गूढा स्थित चांदपुर मोड़ के पास पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार ज्ञानेंद्र उर्फ भरत उम्र 55 वर्ष निवासी दुन्दगढ़ थाना शिवगढ़ पुत्र आदर्श उम्र 18 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई पिता ज्ञानेंद्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही इनका पुत्र आदर्श डंपर में फंसकर 7 किलोमीटर हाईवे पर घसीटा चला गया लोगों के द्वारा बताया जा रहा डंपर चालक जिलेदार मैरिज लॉन के पास डंपर खड़ा करके मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दोनों वर्तकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
