जिला बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मानसिक विक्षिप्त गुमशुदा युवक को 03 घण्टे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

 

को थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत उधौली हाईवे के किनारे कुएं के पास में ही एक मोटरसाइकिल, कपड़े व हेलमेट पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त सामान अनूप कुमार पुत्र चेतराम ग्राम कुशफर थाना दरियाबाद बाराबंकी का है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बाराबंकी के निर्देशन में थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा कुल 5 टीमों का गठन कर उक्त गुमशुदा युवक को 03 घण्टे में उधौली बाजार, सफदरगंज बाराबंकी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि गुमशुदा अनूप कुमार उम्र 25 वर्ष मानसिक रूप से बीमार है, और पहले भी घर से बिना बताए जा चुका है। पुलिस के उक्त कार्य से परिजनों द्वारा बाराबंकी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *