दिनांक- 08.03.2026 को जेब्रा पार्क, बाराबंकी मे श्रीमती राजरानी रावत, मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत, बाराबंकी की अध्यक्षता मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया
। इस कार्यक्रम मे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बच्चे, बाल विवाह की रोकथाम हेतु विशेष सहयोग करने वाली किशोरियां, विभाग के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों एवं स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रमाण-पत्र, शॉल एवं बैग देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।