भाकियू ने समाज सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष सिंह सिसोदिया का किया स्वागत

बाराबंकी।
तहसील रामसनेहीघाट के क्षेत्र अंतर्गत कोटवा सड़क सिद्धौर मार्ग पर तिरंगा टाइम्स के संपादक एवं समाज सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष सिंह सिसोदिया का कोटवा सड़क में समाजसेवियों के द्वारा फूल माला पहनकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में श्री सिंह ने बनीकोडर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हूंसेपुर में भारतीय पीर बाबा के मंदिर प्रांगण में चल रहे मेले में पहुंचकर योगदान देकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम पंचायत शोभापुर बेलसडी में भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया जिला अध्यक्ष सरदार वीरेंद्र सिंह के द्वारा किए गए भंडारे में आशीष सिंह सिसोदिया ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सरदार वीरेंद्र सिंह गौतम ने तमाम किसान कार्यकर्ताओं के साथ समाज सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष सिंह सिसोदिया का फूल माला व अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया। खोडईचा बाबा के मंदिर निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी की।
इस मौके पर हथौंधा स्टेट राजा अविनाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश आचार्य, अंकित प्रताप सिंह सहित तमाम किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *