लखनऊ: दिनांक: 22 दिसम्बर, 2023
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कल दिनांक 23 दिसम्बर, 2023 को बलरामपुर, गोण्डा एवं अयोध्या के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जलशक्ति मंत्री 09ः15 जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत देव नगर में देवनगर पाइप पेयजल परियोजना अन्तर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात 10ः15 मा0 मंत्री ग्राम पंचायत-विलोहा बनकसिया, वि0ख0-गैसड़ी, जनपद बलरामपुर में ही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात मंत्री जनपद बलरामपुर में ही 12ः05 बजे महाराज सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जी 16ः15 बजे ग्राम पंचायत पूरे उदई, वि0ख0-झॉझरी, जनपद-गोण्डा में पूरे उदई पाइप पेयजल परियोजना अन्तर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 18ः30 बजे स्थान शाहबाजपुर फेल्संदा, वि0ख0-रूदौली, जनपद-अयोध्या में शाहबाजपुर फेल्संदा पाइप पेयजल परियोजना अन्तर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तदैव 18ः45 बजे लखनऊ राजधानी वाया-दुल्लापुर-बाराबंकी वापस होते हुए मंत्री जी रास्ते में पड़ने वाले विभागीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लखनऊ आयेंगे।