सेवा संकल्प अभियान: कोटवा सड़क स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

कोटवा सड़क, रामसनेहीघाट, बाराबंकी

 

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोटवा सड़क स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर प्रभात चौधरी, अनुज वर्मा, आशीष विनायक, अमन वर्मा, विकास बाबू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।