शिवगढ़,रायबरेली- फलदार व दुधारू प्रतिबंधित पेड़ों को काटने वाले ठेकेदार के खिलाफ वन विभाग ने विभागीय कार्यवाही की है बताते चले शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुमावा पुलिस चौकी के अन्तर्गत दबनी का पुरवा मजरे दहिगवां में नहर के पास लकड़ी ठेकेदार ने बेखौफ होकर इलेक्ट्रिक आरा चलाकर आधा दर्जन से अधिक पेड़ो को काट धराशाही कर दिया था। इस मामले को संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।
