बाढ़ पूर्व तैयारी की दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी महोदया द्वारा बाढ़ शरणालयों एवं ग्राम चौक कला में बाढ़ खंड द्वारा संचालित बाढ़ कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण किया गया। 

सईदा खान जिला क्राईम रिपोर्टर आर्दश उजाला जिला बलरामपुर।बाढ़ पूर्व तैयारी की दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी महोदया द्वारा बाढ़ शरणालयों एवं ग्राम चौक कला में बाढ़ खंड द्वारा संचालित बाढ़ कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राथमिक विद्यालय हरिहरगंज, बाढ़ शरणालय चकवा सहकारी समिति, बाढ़ शरणालय घुघुलपुर, बाढ़ शरणालय गोडवा का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया की बाढ़ से पूर्व वहां पर साफ सफाई, शौचालय, विद्युत इत्यादि प्रबंध सुनिश्चित कर लें।