काजी सुहेल अहमद संवाददाता आर्दश उजाला तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर फ्यूचर केयर चेरिटेबल ब्लड बैंक उतरौला में सामाजिक संस्थाओं ने जैसे रामबली मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी बिस्कोहर के डॉक्टर सूर्यकांत गुप्ता और युवा सनातन सेना ने करवाया रक्तदान 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था और युवा सनातन सेना के सदस्यों ने पदाधिकारियों के साथ करीब 40 लोगो ने रक्तदान किया और समाज को जागरूक करने का शपथ भी लिया.
संगठन के अध्यक्ष श्री रंजीत आजाद ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, दूसरी बार सबका प्रयास रहेगा कि करीब 80 से 100 लोगो को लाएंगे तो सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि रखते है और समाज के लिए समय रक्तदान करेंगे.
फ्यूचर केयर चेरिटेबल ब्लड बैंक उतरौला के माधुरी श्रीवास्तव ने बताया है कि इस वर्ष लोगो के रक्ताधान के लिए काफी उत्साह है जो कि समाज के लिए अच्छा है आने वाले समय में आशा करते है कि और भी लोग रक्तदान करेंगे और जागरूकता और फैलेगी.
डॉक्टर सूर्यकांत गुप्ता ने बताया कि मैं अपने सोसाइटी के जरिए लोगो को पिछले कई सालों से जागरूक करते चला आ रहा हूं और मैं स्वयं रक्तदान करता आ रहा हु फ्यूचर केयर चेरिटेबल ब्लड बैंक उतरौला एक अच्छा ब्लड बैंक है इसलिए अपने मित्रों के साथ आया हु ब्लड डोनेशन के लिए.
समाज के अन्य लोग जैसे अंकुर गुप्ता बीजेपी मनोनीत वार्ड सदस्य ने बताया है कि संस्था निरंतर समाज के लिए अच्छा कार्य कर रही है.
