भदौरिया संगठन की तहसील इकाई ने किया धरना प्रदर्शन का ऐलान

 

भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार पिछले माह की मासिक बैठक में दिए गए ज्ञापन के संबंध में उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर के समक्ष वार्ता हेतु पहुंचे पदाधिकारी।
जहां पर 10 सूत्रीय ज्ञापन पूर्व में सौंपा गया इसके संबंध में उप जिलाधिकारी ने वार्ता करते हुए समस्त बिंदुओं पर कोई संतुष्ट जवाब पदाधिकारी को न देकर अपना पलड़ा झाडने का काम किया।
वार्ता करने पहुंचे पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष तुफैल अहमद ग्राम अध्यक्ष बिरौली सुनील वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिरौली शोएब अहमद व जिला मीडिया प्रभारी तिलक राम गुप्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष बाराबंकी के निर्देशानुसार संगठन की तहसील इकाई सिरौली गौसपुर के द्वारा आगामी 25 मई 2026 दिन सोमवार को प्रातः 10:00 से परसा तिराहे पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र कुमार सिंह होंगे।
धरना प्रदर्शन के दौरान यदि कोई घटना किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी के साथ घटित होती है तो समस्त जिम्मेदारी तहसील प्रशासन सिरौली गौसपुर की होगी।