भांभर रेंज के अर्न्तगत आज दिंनाक 18.04.2026 को गठित टीमों द्वारा प्रातः एंव सांय वन सीमा से लग़े गांवों/क्षेत्रों में नियमित टै्रकिंग के दौरान सेमरहवा, सडनी, मडनी एंव गोडनी ग्राम तक तेन्दुआ के पगमार्क की लगभग 06 किमी0 पैदल टै्रकिंग की गयी

जान मोहम्मद व्यौरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर की रिपोर्ट जनपद बलरामपुर के अन्तर्गत भांभर रेंज के अर्न्तगत आज दिंनाक 18.04.2026 को गठित टीमों द्वारा प्रातः एंव सांय वन सीमा से लग़े गांवों/क्षेत्रों में नियमित टै्रकिंग के दौरान सेमरहवा, सडनी, मडनी एंव गोडनी ग्राम तक तेन्दुआ के पगमार्क की लगभग 06 किमी0 पैदल टै्रकिंग की गयी , जिसमें तेन्दुए के पगमार्क नही पाये गये। वहीं दूसरी टीम द्वारा ग्राम बेलभरिया परसरामपुर एंव पिपरा सडवा तक लगभग 5.00किमी0 पैदल गष्त करते तेन्दुए के उपस्थिति ज्ञात की गयी, परन्तु किसी भी ग्राम में तेन्दुए के उपस्थिति की सूचना प्राप्त नही हुई।

बनकटवा रेंज के अर्न्तगत बनकटवा बाजार में क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा द्वारा स्वंय उपस्थित रहकर स्टाफ के साथ पम्पलेट एंव बैनर के माध्यम से जागरूक करते हुए नदी नालों, एंव वन क्षेत्र के समीप न जाने की सलाह दी गयी। वही स्टाफ द्वारा बनकटवा रेंज के कचनी एंव हथियाकुण्डा नाले के पास गष्त करते हुए आने-जाने वाले ग्रामीणों को सतर्क किया गया।

बरहवा रेंज के अर्न्तगत लक्ष्मनपुर एंव रजवापुर गांव मे ई-रिक्षा, पम्पलेट, ब्रोषर, मेगाफोन के माध्यम से ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों के साथ चौपाल/गोश्ठी आयोजित कर आम जनमानस को वन क्षेत्र मे प्रवेष न करने तथा तेन्दुए/वन्य जीव से बचाव हेतु जागरूक किया गया।