जनपद
बाराबंकी
ईद-उल-फितर त्योहार के अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मस्जिदों/ईदगाहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर ड्यूटी मे लगे पुलिस बल का निरीक्षण किया गया। ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम/मौलाना व आमजनमानस से मुलाकात कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।