जिला बाराबंकी थाना सफदरगंज के अंतर्गत ग्राम पोस्ट महमूदाबाद मैं
ईद-उल-फितर त्योहार के अवसर पर थाना प्रभारी अमर चौरसिया द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मस्जिदों/ईदगाहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर ड्यूटी मे लगे पुलिस बल का निरीक्षण किया गया। ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम/मौलाना व आमजनमानस से मुलाकात कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार रावत समस्त ग्रामवासी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।