दलाल ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से 15 लाख रूपये ठगे।

 

बाराबंकी: विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग लोगों से 15 लाख रूपयों की ठगी का मामला थाना बदोसरांय में दर्ज हुआ बताते चले खबर जनपद बाराबंकी के थाना बदोसरांय के अंतर्गत मोहम्मद तुफैल पुत्र मोहम्मद असीन निवासी ग्राम मोहल्ला मलामत शाह बाबा की तकिया ग्राम व थाना बदोसरांय जनपद बाराबंकी पर विदेश भेजने के आरोप में 15 लाख रूपयों की ठगी का मामला सामने आया है जिसमें सुनील कुमार पाल पुत्र नन्हेलाल,अंकित कुमार पुत्र शिव दर्शन, अमन कुमार पुत्र प्रेम चन्द्र, सुभाष पुत्र रघु चौहान निवासीगण ग्राम भूमि सिपाह थाना बदोसरांय अनिल कुमार पाल पुत्र धीरज पाल, रंजीत पुत्र रामकृपाल,निवासीगण ग्राम अलीनगर थाना बदोसरांय राजेश कुमार पुत्र रामविलास, सेनापति पुत्र सूरज लाल, दीपक पाल पुत्र रामसूरत निवासीगण ग्राम मीरापुर थाना बदोसरांय जनपद बाराबंकी ने मोहम्मद तुफैल पर धोखाधड़ी करके सभी से 15 लाख रुपए यह कहकर ले लिया की वह जल्दी तुम सबका पासपोर्ट बनवा कर विदेश भेज दिया जायेगा परन्तु काफी समय गुजर जाने पर मोहम्मद तुफैल से जब लोगों ने जानकारी किया तो बताया गया कि दो तीन दिन में कागज का काम पूरा हो जाएगा।लेकिन एक साल गुजर गए और मोहम्मद तुफैल टालमटोल करता रहा 26 नवम्बर को सुनील कुमार पाल ने फोन से मोहम्मद तुफैल से सम्पर्क किया और पासपोर्ट के विषय में जानकारी मांगी जिस पर मोहम्मद तुफैल भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए कहा हम न तो तुम्हारा पासपोर्ट बनवा कर देगें न ही पैसा वापस करेंगें तुम सब को जो करना है करलो हमारा कुछ नही बिगाड सकते । जिसके बाद सभी लोगों ने थाना बदोसरांय में 28/11/2025 को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और धोखाधड़ी करने वाले मोहम्मद तुफैल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।तीन दिन बीत जाने के बाद आरोपी पुलिस से कोसों दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *