जिलाधिकारी ने वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

 

बाराबंकी, 24 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने सोमवार ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस जनपद बाराबंकी का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट स्ट्रांगरूम और सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस के निरीक्षण के समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से श्री अजीत वर्मा, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, श्री राजेंद्र वर्मा, शहर अध्यक्ष, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री विजय प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष अपना दल (एस), श्री विजय कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, श्री सुरेश चंद्र गौतम, प्रदेश सचिव, अपना दल (एस), श्री सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव, अपना दल (एस) एवं श्री निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *